news-details

शिक्षक निर्वाचन में 84.15% मतदान, प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को कुशीनगर में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले के 15 मतदान केंद्रों पर कुल 3496 शिक्षक मतदाताओं के लिए व्यवस्था की गई थी। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चले मतदान में 84.15 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।जिलाधिकारी संजय चौहान ने पुलिस अधीक्षक के साथ पडरौना ब्लॉक, नगर पालिका पडरौना, रामकोला ब्लॉक और कप्तानगंज स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कार्मिकों से मतदान प्रतिशत और व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने को कहा।दोपहर 2 बजे तक जिले में 71.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। शाम 4 बजे मतदान समाप्त होने तक यह आंकड़ा बढ़कर 84.15 प्रतिशत पहुंच गया। प्रशासन के अनुसार, पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को कलेक्ट्रेट सभागार लाया गया। वहां संबंधित अधिकारियों, मजिस्ट्रेट और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर भेजा गया।निर्वाचन की मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को गोरखपुर में होगी।