news-details

शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान के लिए  महानिदेशक ने शासन को भेजा प्रस्ताव

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी।  प्रोन्नति वेतन मान के मामले में वर्षों से उपेक्षा और भेदभाव के शिकार परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने परिषदीय विद्यालयों के मात्र बीस फीसदी शिक्षकों को ही देय प्रोन्नत वेतनमान की सीमा को विलोपित करते हुए शत प्रतिशत शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान प्रदान करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। माध्यमिक विद्यालयों में चयन वेतनमान प्राप्त सभी शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान मिल रहा। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन विद्यालयों में यह सुविधा केवल 20फीसदी शिक्षकों के लिए लागू है। जिले में काफी लम्बे समय से किस भी शिक्षक को इसका लाभ नहीं मिला। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के ताजा प्रस्ताव से शिक्षकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई हैं। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष अब्दुल रसीद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयराम कनौजिया, महामंत्री रमाकांत मौर्य, कोषाध्यक्ष देवी शरण कनौजिया आदि ने महानिदेशक के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए शासन के उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री से शीघ्र इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान करने की मांग की है।