news-details

शिक्षा सदन में बच्चों को भोजन और फल वितरित

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। को-ऑपरेटिव एस्टेट द्वारा संचालित कोपेस्टेट शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के बच्चों को उद्यमी साथियों के सहयोग से मध्यान्ह भोजन और फल वितरित किए गए। भोजन और फल पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
विद्यालय को-ऑपरेटिव एस्टेट की ओर से बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के साथ पोषण और सहयोग उपलब्ध कराना रहा। आयोजक विजय कपूर ने कहा कि गरीब बच्चों को बेहतर भविष्य देने के लिए शिक्षा और पोषण दोनों जरूरी हैं। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।इस सेवा कार्यक्रम में स. अरविन्दर सिंह, प्रेमराज, दिनेश कुशवाहा, अरुण जैन, अशोक जुनेजा, शरद शर्मा, अर्पित अवस्थी, अनूप कुशवाहा, हरेन्दर सिंह ‘डिम्पल’, गुरविन्दर सिंह ‘गप्पी’ और यशपाल सचान सहित कई उद्यमी साथियों ने सहयोग किया।कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को सहयोग और सेवा का संदेश दिया गया। आयोजकों ने जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए ऐसे प्रयासों को आगे भी जारी रखने की भावना व्यक्त की।