news-details

शौच के लिए निकली किशोरी लापता

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए घर से निकली किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार किशोरी चार दिन पहले शाम को घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है और संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।