news-details

SGPGI के डॉक्टरों ने दी दो बच्चों को नई जिंदगी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) के डॉक्टरों ने दो बच्चों को जटिल और दुर्लभ कैंसर से बचाकर नई जिंदगी दी है। विशेषज्ञों की टीम ने कई घंटों तक चली चुनौतीपूर्ण सर्जरी के बाद दोनों बच्चों के शरीर से कैंसरग्रस्त ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाल दिए।पहला मामला अयोध्या के 10 माह के मासूम का था। बच्चे के लिवर में हेपेटोब्लास्टोमा नामक कैंसर मिला था, जो लिवर के करीब 70 प्रतिशत हिस्से तक फैल चुका था। ट्यूमर शरीर की प्रमुख रक्त वाहिका आईवीसी के बेहद करीब होने के कारण ऑपरेशन बेहद जोखिम भरा था। डॉक्टरों ने पहले कीमोथेरेपी दी और इसके बाद करीब छह घंटे तक चली सर्जरी में ट्यूमर को सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया।वहीं दूसरा मामला प्रयागराज के 11 वर्षीय बच्चे का था। बच्चे को पेट दर्द, बुखार, पीलिया और अन्य समस्याओं के बाद SGPGI लाया गया था। जांच में पैंक्रियास के सिर में बड़ा ट्यूमर मिला। बायोप्सी में यह दुर्लभ SPEN ट्यूमर पाया गया। डॉक्टरों ने करीब आठ घंटे तक चली जटिल व्हिपल सर्जरी कर ट्यूमर को निकाल दिया।दोनों सर्जरी का नेतृत्व पीडियाट्रिक सर्जिकल सुपर स्पेशियलिटी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बसंत कुमार ने किया। डॉक्टरों की टीम की मेहनत और अत्याधुनिक तकनीक की मदद से दोनों बच्चे अब खतरे से बाहर हैं और स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ रहे हैं।