
एक महीने ठप रहीं जागरूकता गतिविधियां
अमेठी। सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आज कलेक्ट्रेट में बुलाई गई है। बैठक में सड़क हादसे रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी।सड़क सुरक्षा समिति की पिछली बैठक 24सितम्बर को हुई थी। बैठक के बाद पिछले एक महीने के भीतर तमाम काम हुए हैं परंतु जागरूकता गतिविधियां लगभग ठप रहीं।नगर पालिका गौरीगंज में पार्किंग स्थल/टैक्सी स्थल का निर्माण अंतिम चरण में है। अमेठी जिला मुख्यालय पर बस स्टेशन के निर्माण के लिए जमीन के अधिग्रहण की कार्यवाही पूरी कर ली गई है। आगे का काम लम्बित है। कमरौली रेलवे क्रासिंग पर चौड़ीकरण का काम पूरा हो चुका है। सड़क दुघर्टनाओं में मृत्यु दर कम करने के लिए सगरा तिराहा पर स्पीड लिमिट बोर्ड, दुर्घटना बाहुल्य बोर्ड,रिपीटेड बार, जेब्रा क्रॉसिंग आदि कार्य कराए गए हैं।वारामासी चौराहा पर अल्पकालिक सुधार कार्य कराए गए हैं।एन एच ए आई रायबरेली की ओर से कराए जाने वाले काम पूरे नहीं हुए हैं ।जेड एफ डी के अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग की द्वारा 28मार्गों के सड़क सुरक्षा कार्यों के लिए 7.61करोड रु की धनराशि की मांग की गई है ।यह धनराशि अभी तक नहीं मिल पाई है।पिछली बैठक में डीएम की ओर से मार्गों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। अतिक्रमण विरोधी अभियान अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।रोड सेफ्टी क्लब भी नहीं गठित हो पाए हैं।सड़क सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान के मामले में पिछले एक महीने काफी कमजोर साबित हुए हैं।