news-details

सड़क किनारे मरणासन्न मिला युवक, जिला अस्पताल रेफर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा के चकरनगर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में रविवार रात करीब 10 बजे सड़क किनारे एक युवक गंभीर हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने युवक को मरणासन्न अवस्था में देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पहुंचाया।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान राजपुर गांव निवासी गुड्डू पुत्र कमल सिंह दोहरे के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।युवक किन परिस्थितियों में घायल हुआ, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस दुर्घटना समेत अन्य सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।थाना प्रभारी बलराम राम मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भेजा गया। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।