news-details

सड़कों की बदहाली के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़े पूर्व बीडीसी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। शनिवार को बदहाल सड़कों के विरोध में पूर्व बीडीसी राजू यादव पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गए। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद गांव की जर्जर सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। करीब एक घंटे तक टंकी पर रहने के बाद प्रशासन के आश्वासन पर वह नीचे उतरे।मामला दुबग्गा थाना क्षेत्र के टांड़ खेड़ा गांव का है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राजू यादव को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजबाला रावत भी टंकी पर पहुंचीं और बातचीत कर उन्हें नीचे आने के लिए राजी किया।राजू यादव का कहना है कि गांव की सड़कें काफी समय से खराब हालत में हैं। ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।उन्होंने कहा कि प्रशासन की अनदेखी से परेशान होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। टंकी पर बैठे राजू यादव ने जल्द समाधान नहीं होने पर बड़ा कदम उठाने की चेतावनी भी दी थी।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समस्या के समाधान का भरोसा दिया। इसके बाद पूर्व बीडीसी सुरक्षित नीचे उतर आए। प्रशासन ने ग्रामीणों की समस्याओं पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।