news-details

सड़क हादसे में एक की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। मौदहा कस्बे के दुर्गापुरी चौराहे के पास शनिवार को बाइक और चार पहिया वाहन की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे में महोबा जिले के कबरई निवासी जगदीश उर्फ बाबू की मौके पर मौत हो गई। वहीं राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।