
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शास्त्री नगर बांदा का परिषदीय परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश गुप्ता और परीक्षा प्रभारी नारायण तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सभी छात्र-छात्राएं अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। जनपद की टॉप-10 सूची में इंटरमीडिएट के दो तथा हाईस्कूल के एक छात्र ने स्थान बनाया। इंटरमीडिएट में प्रतिभा अग्निहोत्री ने 89.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सातवां स्थान हासिल किया, जबकि यशोवर्धन तिवारी ने नौवां स्थान पाया। हाईस्कूल में अर्पित गुप्ता ने 94.33 प्रतिशत अंक के साथ छठवां स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधक अशोक सिंह परिहार ने मेधावियों को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।