
पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ/सुमेरपुर। टेढ़ा विद्युत सब स्टेशन के एसएसओ और हेल्पर के साथ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार रविवार तड़के करीब 3:30 बजे कुछ लोगों ने सब स्टेशन परिसर में घुसकर एसएसओ और हेल्पर के साथ मारपीट की तथा फीडर को जबरन कई बार चालू कराकर पावर हाउस फूंकने की धमकी दी। इस मामले में सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी मौके से फरार हैं और पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।