news-details

सपा ने पैदल मार्च निकालकर मांगा सीईसी का इस्तीफा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को पैदल मार्च निकाला। यह यात्रा सुपरमार्केट से लोहिया मूर्ति बस स्टॉप तक निकाली गई। मार्च में सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, महासचिव सलाउद्दीन अहमद, पूर्व विधायक सोनू सिंह, पूर्व विधायक अरुण वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, पृथ्वीपाल यादव, रिजवान अहमद, पप्पू, राकेश रंजन, फुरकान गनी खान, राहुल गौतम, जितेंद्र मिश्रा, राजेंद्र सिंह बग्गा, दीपू श्रीवास्तव, देवतादीन निषाद, विनोद जायसवाल, संजय वर्मा, ओपी वर्मा, राजू चौधरी, नफीसा बेगम और राकेश पाल समेत हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की।