news-details

सपा कार्यालय पर मनाया गया प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य 'बबलू' के नेतृत्व में हुआ, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।इस अवसर पर नेताओं ने प्रो. रामगोपाल यादव के राजनीतिक योगदान और संगठन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान भामाशाह जयंती भी मनाई गई और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विधायक राघवेंद्र गौतम, सपा जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया, प्रदेश सचिव के.पी. शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने संगठन को मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।