news-details

सपा के PDA का मतलब-परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी: अली

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने समाजवादी पार्टी के ‘PDA’ नारे को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह नारा असल में अखिलेश यादव की “प्राइवेट लिमिटेड कंपनी” जैसा है और इसका मतलब “परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी” है। शौकत अली ने तंज कसते हुए कहा कि PDA में कभी ‘A’ का अर्थ अल्पसंख्यक बताया जाता है, कभी अगड़ा और कभी आधी आबादी, जिससे इसकी स्पष्ट परिभाषा नहीं बनती। रविवार को कानपुर में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने घोषणा की कि AIMIM 2027 विधानसभा चुनाव में शहर की तीन सीटों—कैंट, सीसामऊ और आर्यनगर—से अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने दावा किया कि इन क्षेत्रों में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 40 से 50 प्रतिशत तक है, जिससे पार्टी को मजबूत आधार मिलता है। शौकत अली ने यह भी कहा कि पार्टी यूपी में लगातार विस्तार कर रही है और आगामी चुनाव में AIMIM के विधायक विधानसभा पहुंचेंगे। बैठक के दौरान उन्होंने ‘पीडीएम गठबंधन’ का भी जिक्र किया और कहा कि पिछड़ा, दलित और मुस्लिम वर्ग का यह समीकरण 2027 में और मजबूत होगा।