
नौजवानों पर लाठियां बरसा रही नौजवानों को नौकरियां देने में फेल हुई मोदी सरकार -विश्व नाथ पाल
कुर्सी में कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने किया बसपा सरकार बनाने का आह्वान

संजीव भारती
बाराबंकी/लखनऊ। मिशन -2027के क्रम में बहुजन समाज पार्टी की कैडर बैठकों और सेक्टर स्तरीय समीक्षा के कार्यक्रम निरंतर जारी है। मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कुर्सी विधानसभा में बैठक को सम्बोधित किया और सभी कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथों पर सर्वसमाज का मजबूत आधार खड़ा करने के संदेश दिए बैठक की शुरुआत बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम साहब के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। सेक्टर और बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों की उपस्थिति की पड़ताल के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं से उन्हें मालाएं पहनाकर सम्मानित कराया और पार्टी मूवमेंट के लिए प्रतिदिन मेहनत से काम करके सर्वसमाज का मजबूत एलाइंस तैयार करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश और देश की वर्तमान राजनीति और भाजपा, कांग्रेस और सपा की गलत नीतियों के कारण जनता की समस्यायों के बारे में खुलकर चर्चा की और जातिवादी पार्टियों से कार्यकर्ताओं को सावधान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में छः राष्ट्रीय पार्टियां हैं। बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर सभी पार्टियां जातिवादी, संविधान विरोधी और आरक्षण विरोधी हैं। मान्यवर कांशीराम साहब के कथन की याद दिलाई और कहा कि कांग्रेस नागनाथ है, भाजपा सांपनाथ है। समाजवादी पार्टी कोई दल नहीं परिवार डेवलपमेंट एलांइस है।सपा ने बहुजन महापुरुषों को सबसे अधिक अपमान किया और एस सी/एस टी के आरक्षण को खत्म करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। सपा में शामिल होकर राजनीति करने वाले नेताओं को स्वार्थी,मिशन विरोधी और धोखेबाज बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान को ठीक ढंग से लागू करना ही बसपा का घोषणा पत्र है। प्रदेश अध्यक्ष ने डबल इंजन सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पहले प्रधानमंत्रित्व काल में विदेशों में जमा काला धन वापस लाने और अच्छे दिन लाने का वादा किया था। प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात की थी। अच्छे दिन की बात तो दूर जनता का जीना दुश्वार हो गया है। छात्रों और युवाओं पर सरकार लाठियां बरसा रही है। सरकार लाठी तंत्र से जनता की आवाज नहीं दबा सकती। मांग के अनुसार नौजवानों को सरकारी नौकरियां मिलनी चाहिए। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष तुलसी प्रसाद ने किया।मंडल प्रभारी अजय कुमार गौतम, दिग्विजय सिंह गौतम, विक्रम गौतम, राजेश गौतम, विद्या प्रसाद आदि मौजूद रहे।