news-details

सपा का पीडीए सम्मेलन आयोजित

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कैंट विधानसभा क्षेत्र के जाजमऊ स्थित सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी के कार्यालय में गुरुवार को पीडीए सम्मेलन आयोजित किया गया। दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक चले सम्मेलन में मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश सचिव एवं प्रभारी समरथ पाल ने पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को देखते हुए बूथ और गांव स्तर पर सक्रिय रहने की अपील की। सम्मेलन में किसान, नौजवान और छात्रों से जुड़े मुद्दे उठाए गए। समरथ पाल ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि युवाओं की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने रोजगार की कमी और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक होने से विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ने वाले प्रभाव का मुद्दा भी उठाया।समरथ पाल ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने जाति जनगणना कराने की मांग भी की। साथ ही कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और लगातार जनसंपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।सम्मेलन में पार्षद फकर इकबाल, जावेद जमील, मेराज, राजू कन्नौजिया, समीर पाल, अजीत यादव, मोनू वर्मा, नफीस और अकील शानू सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।