news-details

सपा के पीडीए पर राजू गौतम ने उठाए सवाल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ प्रयागराज। विधानसभा प्रतापपुर में बहुजन समाज पार्टी की बैठक आयोजित हुई। इसमें कार्यकर्ताओं से नौ अक्टूबर को लखनऊ स्थित मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल पहुंचने की अपील की गई। मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी राजू गौतम ने कहा कि कांशीराम की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ता 2027 में उत्तर प्रदेश में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेंगे। उन्होंने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर आरक्षण व संविधान विरोधी होने के आरोप लगाए। राजू गौतम ने सपा के पीडीए नारे पर सवाल उठाते हुए इसे ‘परिवार डेवलपमेंट एलायंस’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा वोट के लिए पीडीए की बात करती है, जबकि राज्यसभा में परिवार और उद्योगपतियों को भेजती है। उन्होंने अखिलेश यादव पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अपने चाचा रामगोपाल यादव के अलावा कोई अन्य ओबीसी समाज का व्यक्ति राज्यसभा के लिए उपयुक्त नहीं मिला। बैठक में राजेश तिवारी, भानु प्रताप आदर्श, सर्वेश कुमार पाण्डेय, अशोक गौतम, राजेंद्र दिवाकर, राधेश्याम और अशोक बिंद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।