
अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र मिश्र ने सोमवार को विकास खंड भेंटुआ के गांवों में भ्रमण कर समर्थकों से मुलाकात की। उन्होंने बसपा की नीतियों और उपलब्धियों पर संवाद किया और समर्थकों को अपना अपना बूथ मजबूत कर 2027में बसपा की जीत सुनिश्चित करने के संदेश दिए। जितेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि सपा और भाजपा दोनों के शासन को उत्तर प्रदेश की जनता देख चुकी है,इस समय लोग मंहगाई, बेरोज़गारी, पेपर लीक,खराब कानून व्यवस्था से दुःखी हैं और बहन मायावती जी के शासन की याद कर रहे हैं।जितेन्द्र मिश्र के साथ विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध, जिला सचिव राज पाल, संतोष कुमार दूबे, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार, श्याम कुमार, कुल रोशन एडवोकेट, मोहित शर्मा, भीमराव बौद्ध आदि मौजूद रहे।