news-details

सपा, भाजपा को देख चुकी यूपी की जनता,2027में बनेगी बसपा की सरकार:विश्व नाथ पाल

You can share this post!

जिस नीले झंडे में हाथी है वही हमारा साथी है

संजीव भारती 

पारदर्शी विकास न्यूज़ प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने शनिवार को  शाहजीपुर में सेक्टर और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन के कार्यों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को कैडर देकर 2027के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को सत्ता में वापस लाने के संदेश दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने सेक्टर कमेटी के कार्यकर्ताओं और पार्टी में शामिल हुए नये मेहमानों को मालाएं पहनाई और पार्टी का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी छोड़कर संजय यादव, विमलेश पासी,राम किशुन पाल और भारत पासी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुएफाफामऊ विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बसपा के पुराने गगनभेदी नारों के साथ 2027में उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने अपने भाषण में बसपा की चार बार की सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रदेश और देश की राजनीति पर खुलकर चर्चा की ।सपा, कांग्रेस और भाजपा को निशाने पर लिया और कहा कि यूपी की जनता सपा और भाजपा दोनों को देख चुकी है।सपा के गुंडाराज और भाजपा के बुलडोजर राज में कोई बहुत अंतर नहीं है। सपा और भाजपा दोनों पार्टियां नफरत की राजनीति करती हैं। सपा इस उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के अलावा और कोई काम नहीं कर रही।पीडीए का नारा धोखा है। अखिलेश यादव जी का पीडीए, परिवार दल एलाइंस है।प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के अन्यान्य, अत्याचार, उत्पीड़न और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। चोर भगवान के मंदिर तक पहुंच गये है।एस आई टी की जांच के नाम पर लीपापोती की जा रही है, असली लोग अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। चढ़ावा चोरी के मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा रहा है।नौकरी के नाम पर युवा ठगे जा रहे हैं। मंहगाई चरम सीमा पर है।गैस सिलेंडर न मिलने से गरीब परिवारों की महिलाएं चूल्हा फूंकने को मजबूर हैं।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप लोग संगठन का काम ईमानदारी और निष्ठा से पूरा करिए,2027में बहन मायावती जी पांचवीं बार सरकार बनाएंगी।कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता टी एन‌ जैसल ने की। कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्य मंडल प्रभारी सतीश जाटव, चिंतामणि वर्मा, मंडल प्रभारी अभिषेक गौतम आदि ने संबोधित किया।

 बैठक में चर्चा के मुख्य बिंदु -एक नजर 

  • 1984के पहले राजनीति में ओबीसी की भागीदारी डेढ़ फीसदी थी।1984मे बसपा ने  पिछड़े वर्ग के राजनीतिक उत्थान के लिए देश व्यापी आंदोलन और कार्यक्रम किए। सभी जातियों को उनकी संख्या के मुताबिक राजनीति और शासन प्रशासन में भागीदारी देकर भारतीय राजनीति के व्याकरण को बदलने का काम किया।
  • 2-जनता दल की अल्पमत हुई सरकार को अपने तीन सांसदों का सशर्त समर्थन देकर मान्यवर कांशीराम साहब और बहन मायावती जी ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू कराई और बाबा साहब डॉ अम्बेडकर को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मिला
  •  3-बसपा की सरकार बनने के बाद पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की स्थापना की गई।
  • 4-ओबीसी की सभी जातियों के मान, सम्मान और स्वाभिमान को मजबूत करने के ओबीसी के सभी महापुरुषों की प्रतिमाएं लगवाईं, जिले बनाए और पुलिस थानों में आबादी के अनुसार एस सी और ओबीसी वर्ग के थानेदार तैनात किए
  •  4-बसपा की राजनीतिक पाठशाला में राजनीति का ककहरा सीखने और विधायक और मंत्री बने ओबीसी के तमाम नेता आज निजी स्वार्थ में राजनीतिक दल बनाकर बीजेपी और कांग्रेस के इशारे पर वोटों के बंटवारे की कोशिश में लगे हुए हैं, इनसे बहुजन समाज को सावधान करना है।
  •  5-पदाधिकारियों को समाज में सुख दुःख की घटनाओं में शामिल होना है। पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहना है।

 

हमारी नेता ने उत्तर प्रदेश में अपने बलबूते पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संदेश दिया है।इस संदेश को धरातल पर उतारने के लिए हम सर्वसमाज का मजबूत एलाइंस बनाने में लगे हुए हैं।2027मे बहन मायावती जी फिर मुख्यमंत्री बनेंगी ।-
विश्व नाथ पाल ,प्रदेश अध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी