news-details

समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादें

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने शनिवार को थाना कोतवाली औरैया में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। जिन मामलों में स्थलीय जांच आवश्यक है, उनमें राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय से मौके पर जाकर जांच करें। शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखने और फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा।पुलिस अधीक्षक ने पुलिस से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर बृहमानंद, संबंधित थानाध्यक्ष और लेखपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।