
पारदर्शी विकाश कानपुर। तहसील प्रशासन द्वारा ग्राम कोरियाँ में आयोजित समाधान दिवस के दौरान ग्रामीण समस्याओं के निस्तारण के साथ सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर भी त्वरित कार्रवाई की गई। कार्यक्रम में कुल 35 शिकायतों की सुनवाई की गई, जिनमें से 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस के दौरान ग्रामीणों और चौकी प्रभारी ने आनूपुर रोड पर खतरनाक स्थिति में खड़े एक पेड़ की जानकारी अधिकारियों को दी। बताया गया कि इस पेड़ के कारण कई सड़क हादसे हो चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक कार्रवाई कराई।शिविर में भूमि विवाद, बंटवारे और अन्य राजस्व संबंधी मामलों की भी सुनवाई की गई। ग्राम कोरियाँ निवासी दिवंगत ब्रह्मा पुत्र फागुनी से जुड़े लंबे समय से लंबित भूमि विवाद का भी निस्तारण कराया गया। प्रशासन की मौजूदगी में संबंधित भूमि पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई की गई, जिससे पीड़ित परिवार को राहत मिली।घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि समाधान दिवस के दौरान 15 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकांश विवादों का समाधान कर दिया गया है और शेष मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
एक दिन में 15 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। अब कोरिया गांव में कोई भी विवाद नहीं है। एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है।-
घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह