news-details

समिति की आवश्यक बैठक का आयोजन हुआ

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति की आवश्यक बैठक डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, औरैया समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में महिला शाखा "सखी ग्रुप" द्वारा आगामी 16 जुलाई को प्रभु जगन्नाथ जी की शोभायात्रा नगर भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया, समिति के अध्यक्ष ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी प्रभु जगन्नाथ जी की शोभायात्रा दिनांक 16 जुलाई को गाजे-बाजे के साथ औरैया नगर के प्रमुख निर्धारित मार्गों का नगर भ्रमण करेगी बैठक में संस्था द्वारा एक अनूठी पहल की घोषणा की गई, जिसके अंतर्गत आगामी दिनांक 1 जुलाई-2026 दिन बुधवार से 50 सैया जिला अस्पताल, औरैया में चिकित्सा हेतु भरती सभी मरीजों को प्रतिदिन प्रातः 7 बजे चाय, दूध, बिस्किट, ब्रेड आदि द्वारा जलपान कराया जाएगा, तथा अटल आश्रय गृह, औरैया के सामने स्थित उनके निज निवास पर प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक (2 घंटे) ब्लड प्रेशर, मधुमेह, ब्लड शुगर आदि संबंधित जांचों हेतु निःशुल्क सेवा प्रदान की जाएगी कार्यक्रम का मुख्य संयोजक पुरुष जिला चिकित्सालय, उरई से आगामी दिनांक 30 जून को सेवानिवृत होने वाले डॉ. शिवकुमार सोनी को बनाया गया हैं, उन्होंने बताया कि मरीजों की सेवा के सपने को अव धरातल पर उतार कर समाज की सेवा की जाएगी।