news-details

सम्मान और भावनाओं के साथ मनाया शिक्षक दिवस

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। सेठ एम.आर. जैपुरिया स्कूल्स, बनारस के बाबतपुर परिसर में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस समारोह उत्साह और भावनाओं के साथ मनाया गया। समारोह की थीम “बदलाव लाने वाले प्रेरणास्रोतों को नमन” रही। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति प्रेम, सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कक्षा आठ के विद्यार्थियों की वाद्य प्रस्तुति, कक्षा सात की आइशी सिंह और कक्षा आठ के अरनव उमर की प्रस्तुति तथा सीनियर विद्यार्थियों के कीबोर्ड, गिटार और तबले के साथ प्रस्तुत गीतों ने सभी का मन मोह लिया। कक्षा पांच की अनुकृति सिंह एवं पूर्वी मौर्य ने हिंदी कविता प्रस्तुत की।कक्षा छह से नौ तक के विद्यार्थियों ने सामूहिक गीत के माध्यम से शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। नन्हे विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। इस अवसर पर शिक्षकों, छात्रावास अधीक्षकों एवं कर्मचारियों के उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार और स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए।विद्यालय के चेयरमैन दीपक कुमार बजाज ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन की मजबूत नींव रखते हैं और शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन एवं जीवन-मूल्यों की सीख देते हैं। शिक्षिका प्रीति उपाध्याय की “एक शिक्षक की ख्वाहिश” प्रस्तुति ने समारोह को भावनात्मक स्पर्श दिया।प्रधानाचार्या सुधा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन अर्पिता तिवारी और आदित्य नारायण ने किया। इस अवसर पर मनोज कुमार बजाज, श्याम सुंदर बजाज, अनिल के. जाजोदिया और नरेन्द्र पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।