
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। भीषण गर्मी और नौतपा के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए जजी चौराहे पर समाजसेवी/व्यापारी संतोष साहू के सहयोग से राहगीरों के लिए शीतल जल एवं फलाहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रिक्शा चालकों, मजदूरों, राहगीरों और वाहन चालकों को ठंडा पानी, शरबत, पेठा, बिस्कुट और केले वितरित किए गए। चिलचिलाती धूप में लोगों ने रुककर राहत महसूस की और इस सामाजिक पहल की सराहना की।