news-details

सई नदी का जलस्तर बढ़ा, पुरवा के कई गांवों में बाढ़ का असर

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  उन्नाव। पुरवा तहसील क्षेत्र में सई नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे कई गांवों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों के अनुसार कई स्थानों पर सड़क के ऊपर से पानी बह रहा है और खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं। लोहरामऊ गांव में कई घरों में पानी घुसने का दावा किया गया है।ग्रामीण अवनीश के मुताबिक नदी का पानी कमर तक पहुंच गया है और करीब पांच से छह किलोमीटर क्षेत्र में पानी भरा है। रंजीत शर्मा ने बताया कि लोहरामऊ में 20 से 25 घर प्रभावित हैं, जबकि आसपास के गांवों में करीब 150 से 200 घरों में पानी भरने का दावा किया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि सूचना मिलने पर लेखपाल ने मौके का निरीक्षण किया और पानी उतरने के बाद दोबारा सर्वे कराने की बात कही। ग्रामीणों का दावा है कि सई नदी किनारे करीब 100 से 150 गांवों में बाढ़ का असर है, हालांकि प्रभावित गांवों और लोगों का आधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है।ग्रामीणों ने राहत और बचाव व्यवस्था की मांग की है। एसडीएम पुरवा दिग्विजय सिंह ने बताया कि जहां बाढ़ की समस्या है, वहां प्रबंधन कराया गया है। पानी उतरने के बाद फसलों और मकानों के नुकसान का आकलन किया जाएगा।