
पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। असोहा क्षेत्र से गुजरने वाली सई नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन सतर्क हो गया है। तहसीलदार पुरवा शिवम राठौर ने असोहा-नयाखेड़ा मार्ग पर देवरा बाबा के पास नदी का निरीक्षण किया। इसके बाद जबरेला पुल के पास पहुंचकर हालात का जायजा लिया और लेखपालों को निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान का आकलन करने को भी कहा। जलस्तर बढ़ने के कारण असोहा-नयाखेड़ा मार्ग पर भारी और छोटे वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। इसके बावजूद कुछ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक पानी पार करते नजर आए।