
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। सहकार भारती के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में आगामी 1 नवंबर, रविवार को आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय महिला एवं स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में सम्मेलन की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और आयोजन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।बैठक में प्रदेश महामंत्री अरविन्द दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष डीपी पाठक, प्रदेश महिला प्रमुख मीनाक्षी राय, एसएचजी प्रदेश प्रमुख तृप्ति अग्निहोत्री, प्रदेश मंत्री कैलाश निषाद, प्रदेश विपणन प्रमुख सुरेन्द्र सिंह, सह एफपीओ प्रमुख संतोष पाल, सह मत्स्य प्रमुख हरवंश सिंह तथा कार्यालय प्रमुख सतीश दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा विनीता शर्मा, विमला तिवारी, संध्या, ऋचा मिश्रा, विशाल, सतेन्द्र और सुशील कुमार ने भी सहभागिता की।बैठक में सम्मेलन की व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों और आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने आयोजन में अधिक से अधिक महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सम्मेलन में लगभग 400 प्रतिभागियों के शामिल होने का अनुमान लगाया गया है। बैठक में सभी को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने और आपसी समन्वय के साथ सम्मेलन को सफल बनाने की रूपरेखा तय की गई।