
पारदर्शी विकास न्यूज़ ब्यूरो
अयोध्या। सहकार भारती के आगामी अभ्यास वर्ग की तैयारियों को लेकर अयोध्या विभाग के आरएसएस भवन स्थित साकेत मिलियम संघ कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में सहकार भारती के प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश नाथ निषाद, विभाग संयोजक पंकज शर्मा, महानगर जिला अध्यक्ष सुनील पाण्डे, अमेठी जिला अध्यक्ष राजू कश्यप, जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, सुल्तानपुर के जिला संगठन प्रमुख जंगबहादुर सिंह और अंबेडकर नगर के जिला अध्यक्ष इंद्रदेव वर्मा सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक में बताया गया कि सहकार भारती का अभ्यास वर्ग आगामी 5 और 6 सितंबर 2026 को अयोध्या स्थित साकेत मिलियम संघ कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय अभ्यास वर्ग को लेकर व्यवस्थाओं और संगठनात्मक तैयारियों को अंतिम रूप देने पर पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।प्रदेश मंत्री कैलाश नाथ निषाद ने अभ्यास वर्ग को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ निर्धारित जिम्मेदारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े आयोजन की सफलता के लिए बेहतर समन्वय और जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन जरूरी है। बैठक के दौरान अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं की सहभागिता बढ़ाने, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, आवास, भोजन, बैठक व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव रखे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक सहयोग का भरोसा दिया।बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि अभ्यास वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों और सहकारिता से जुड़े विषयों की जानकारी देने के साथ-साथ संगठनात्मक कार्यों को और प्रभावी बनाने का अवसर मिलेगा। पदाधिकारियों ने सभी तैयारियां समय से पूरी करने और अभ्यास वर्ग को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया।