
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। विकासखंड अमेठी के लाला का पुरवा, सरैया दुबान निवासी ममता श्रीवास्तव स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। करीब 3-4 वर्ष पहले वह मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। समूह की बैठकों और गतिविधियों के माध्यम से उन्हें सरकारी योजनाओं, बचत, सामूहिक प्रयास और महिलाओं के सशक्तिकरण की जानकारी मिली। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और वह सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हुईं। वर्तमान में ममता स्वस्थ सखी समूह में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वह अन्य महिलाओं को भी स्वयं सहायता समूह से जुड़ने और योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करती हैं। उनका कहना है कि सही अवसर और सहयोग मिलने पर महिलाएं परिवार के साथ समाज के विकास में भी योगदान दे सकती हैं।