news-details

सावन की फुहारों के बीच सजा तीज महोत्सव

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  वाराणसी। सावन की रिमझिम फुहारों के बीच काशी प्रबुद्ध महिला मंच की सदस्याओं ने पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ “सावन की फुहार” तीज महोत्सव मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर तीज पर्व की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मंच की अध्यक्षा अंजलि अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन और कजरी गीत से किया। संचालिका रेनू कैला ने तीज पर्व के सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।मंच की प्रतिभागियों ने गीत, संगीत, नृत्य और हास्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया। प्रिया अग्रवाल और ममता जायसवाल की कजरी, अनिमा के गीत तथा शोभा कपूर के मनमोहक नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं। ममता तिवारी और रेनू कैला की हास्य नाटिका ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। वहीं रीता कश्यप, नीतू और छवि के फोक डांस तथा ऋचा के चुटकुलों ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया।नूतन, चंद्रा, गीता, शालिनी, पूनम और संगीता अग्रवाल की सामूहिक प्रस्तुति पर महिलाएं झूम उठीं। संयोजिका अंजलि अग्रवाल द्वारा आयोजित तीज के खेल और उपहार कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहे। अंत में प्रिया अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।