
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की कानपुर महानगर इकाई ने शुक्रवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर “लोकतंत्र अपनाओ–अराजकता हटाओ” नारे के साथ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग और न्यायालय जैसी संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा एवं स्वायत्तता बनाए रखने की मांग करते हुए CJP का पुतला दहन किया। अभाविप के प्रदेश मंत्री दिनेश यादव ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव सुधार प्रक्रियाओं पर निराधार सवाल उठाना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। उन्होंने राजनीतिक असहमति की आड़ में अराजकता फैलाने के प्रयासों की निंदा की।प्रान्त सह मंत्री मयंक ने कहा कि चुनाव सुधार की प्रक्रियाओं को विवादित बनाकर संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास फैलाना उचित नहीं है। कानपुर महानगर मंत्री सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ जुड़ा है। SIR जैसी प्रक्रियाओं पर स्वस्थ चर्चा होनी चाहिए।प्रदर्शन के दौरान खुशी भारती, प्रभात, आरसी तिवारी, अनामिका, तरुण, प्रथम, मानस, अनुराग शर्मा, प्रखर दीक्षित, स्वतंत्र राजपूत, आर्यन तिवारी और कार्तिकेय राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभाविप ने युवाओं और नागरिकों से लोकतांत्रिक मूल्यों तथा संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करने की अपील की।