
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर
हेल्थ सेक्टर को मजबूत और सुलभ बनाने के उद्देश्य से कानपुर हेल्थ कमेटी द्वारा मुस्कुराए कानपुर एवं पावन गंगा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य मंथन, हेल्थ कैंप और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों, सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।विशिष्ट अतिथि प्रकाश पाल ने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट को स्वास्थ्यवर्धक भोजन पर ध्यान देना चाहिए और मोटे अनाज को बढ़ावा देना चाहिए। वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने सुझाव दिया कि गरीबों, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए।मुस्कुराए कानपुर के संस्थापक डॉ. सिधांशु राय ने स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और रियल टाइम हेल्थ डैशबोर्ड की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में 11 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 100 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जबकि रक्तदान शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान किया।कई सामाजिक, राजनीतिक और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना और जागरूकता बढ़ाना बताया गया।