news-details

सेवा संकल्प ट्रॉफी का अनावरण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प माह के तहत प्रस्तावित टी-20 राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का गुरुवार को होटल ताज में अनावरण किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने ट्रॉफी का अनावरण किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद रहे। नितिन नबीन ने कहा कि दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं। अवसर और उचित मंच मिलने पर दिव्यांग खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने और खेलों में बेहतर अवसर देने के लिए प्रयासरत है। आयोजन समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन सिगरा स्टेडियम में होगा, जिसमें विभिन्न राज्यों की दिव्यांग क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी। ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा ने प्रतियोगिता की तैयारियों और रूपरेखा की जानकारी दी।