news-details

सेवा संकल्प अभियान से 2027 का रोडमैप तैयार करेगी भाजपा: अनुराग शर्मा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारतीय जनता पार्टी आर्यनगर विधानसभा के जनरल गंज मंडल की सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला शुक्रवार को रॉयल गार्डन गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष योगेश पांडे ने की। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि, दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई।मुख्य अतिथि एवं भाजपा कानपुर उत्तर के जिला मीडिया प्रभारी और जनरल गंज मंडल प्रभारी अनुराग शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाला सेवा संकल्प अभियान सेवा, संपर्क और संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से पार्टी जन-जन तक पहुंचेगी और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बूथ से विधानसभा स्तर तक प्रभावी रोडमैप तैयार करेगी।अनुराग शर्मा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन और समाज की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है और आर्यनगर विधानसभा में 2027 में पार्टी की विजय के लिए सभी को संकल्प के साथ जुटना होगा।कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री आशीष तिवारी ने किया। इस दौरान सुधीर गुप्ता, गुरु नारायण गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, पार्षद सुभाष गौड़, योगेंद्र शर्मा, संतोष राठौर, मंजू त्रिपाठी, अजीत सोनकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।