news-details

सेवा संकल्प अभियान में मुफ्त इलाज की पहल

You can share this post!

सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन स्थानों पर लगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से श्री रामकृष्ण सेवा समिति के सहयोग से कानपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। बन्नू भाई गुरुद्वारा, चूना भटिया और गीता पार्क रामलीला मैदान में आयोजित शिविरों में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।शिविरों में सुबह से ही मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। चिकित्सकों ने लोगों की शुगर, ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविरों का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य जांच एवं उपचार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।इस अवसर पर समाजसेवी नीरज तिवारी, दीपक यादव, सर्वेश दुबे, शरद श्रीवास्तव और अनूप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।