
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को बर्रा स्थित कैम्ब्रिज स्कूल में विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, स्कूल किट और बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम में कानपुर-उन्नाव स्नातक खंड के एमएलसी अरुण पाठक ने बच्चों को शैक्षिक सामग्री प्रदान की। इस अवसर पर अरुण पाठक ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति की जिम्मेदारी है। शिक्षा केवल भविष्य संवारने का माध्यमनहीं, बल्कि मजबूत और आत्मनिर्भर समाज की नींव है। जरूरतमंद विद्यार्थियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि सेवा के ऐसे प्रयास लगातार जारी रहने चाहिए, ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे।भाजपा कानपुर उत्तर के जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों तक सहायता पहुंचाकर उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री मिलने से पढ़ाई में मदद मिलेगी और वे बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।