news-details

सेवा संकल्प अभियान की डीएम ने की समीक्षा

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को शेष अवधि में कार्यक्रम प्रभावी ढंग से आयोजित करने और जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित इस अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और नागरिकों को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ना है।बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अभियान के तहत अब तक आयोजित कार्यक्रमों और विभागवार प्रगति की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित गतिविधियां समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से पूरा करने को कहा।उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम केवल औपचारिकता तक सीमित न रहें, बल्कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़कर वास्तविक लाभ पहुंचाया जाए। आमजन को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों की जानकारी देने के लिए जनपद स्तर पर व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही, जनजागरूकता बढ़ाने और कार्यक्रमों की नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान देने को कहा।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।