पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों को सफल बनाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए भाजपा मंडल टेकुआटार की संगठनात्मक बैठक शनिवार को डुमरी चुरामनछपरा में आयोजित हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री बाबुनंदन सिंह ने कहा कि संगठन की ताकत सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने और सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।भाजपा नेता संतोष सिंह ने सेवा पखवाड़े को समाज के बीच सेवा और संपर्क बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर बताया। अशोक मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।बैठक में बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने और अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश राव ने तथा संचालन मंडल महामंत्री अभिनाश पांडेय ने किया। इस दौरान चंद्रबली गोंड, कामता प्रजापति, गुलाब गुप्ता, दुर्गेश जायसवाल, रामायण यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।