news-details

सेवा बस्तियों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 लोगों की जांच

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, तात्याटोपेनगर और श्री रामलला आरोग्यधाम के संयुक्त प्रयास से रविवार को वरुण विहार एवं मायापुरम सेवा बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 200 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।शिविर में रक्तचाप, रक्त शर्करा और आंखों की जांच की गई। सर्दी, खांसी, बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द और चक्कर जैसी समस्याओं से पीड़ित लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आवश्यक सलाह दी। आसपास के क्षेत्रों से भी लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने पहुंचे।मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों डॉ. सुरभि गंगवार, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. अवंतिका सिंह, डॉ. अमीशा, डॉ. मोहित और डॉ. राघव गुप्ता ने मरीजों का परीक्षण किया। शिविर का शुभारंभ डॉ. संजीव श्रीवास्तव और डॉ. विकास उत्तम ने दीप प्रज्वलित कर तथा महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।इस अवसर पर कानपुर महानगर प्रचारक बैरिस्टर जी, जिला महाविद्यालयीन कार्य प्रमुख आर्यन जी सहित संघ के विभिन्न पदाधिकारी और समाजसेवी मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। शिविर के माध्यम से सेवा बस्तियों के नागरिकों को जांच, दवा और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई।