
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मस्थली गोवर्धनपुर से भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली गई कलश यात्रा सोमवार को अमेठी पहुंची। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता महेश सोनी के नेतृत्व में नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। रायपुर फुलवारी स्थित दलित बस्ती में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने यात्रा में सहभागिता की।यात्रा से पहले उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय पर पावन कलश का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया और पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।महेश सोनी ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन समता, समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश देता है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकता और सामाजिक समरसता की राह दिखाती हैं। उन्होंने भेदभाव मुक्त और समान समाज की कल्पना की थी।कलश यात्रा में व्यापार मंडल के जिला महामंत्री सुशील जायसवाल सहित रामानंद, सोनू कसौधान, राहुल लोहिया, रमेश राव, कमल सरोज, अरुण राव, अजय राव और फारूक राइन सहित कई लोग मौजूद रहे।
संत शिरोमणि रविदास जी का जीवन हमें समता, समानता, भाईचारा और मानवता का संदेश देता है। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं, उन्होंने एक सुखी सम्पन्न और भेदभाव मुक्त समाज की कल्पना की थी -ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सभी को अन्न,छोट बड़ों सब सम रहें, रविदास रहंय प्रसन्न।-महेश सोनी