
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी की ओर से सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के तहत विभिन्न जन-जागरूकता और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान का उद्देश्य आमजन और बैंक कर्मचारियों में ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिक आचरण और सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।27 सितंबर को क्षेत्रीय कार्यालय लंका से वॉकाथॉन निकाला गया। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बीएचयू गेट तक पदयात्रा की और रविदास गेट होते हुए वापस क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। प्रतिभागियों ने भ्रष्टाचार की रोकथाम, ईमानदारी और पारदर्शिता का संदेश दिया।एक अक्टूबर को नुक्कड़ नाटक और स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भ्रष्टाचार के दुष्प्रभाव, ईमानदारी के महत्व और नैतिक कार्यप्रणाली के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। वहीं, स्वच्छता अभियान में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता कर स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।कार्यक्रम क्षेत्रीय प्रमुख अनगद प्रसाद यादव के मार्गदर्शन और सतर्कता अधिकारी दिवाकर मित्र के समन्वय में आयोजित हुए। क्षेत्रीय कार्यालय और विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। अभियान के माध्यम से बैंक ने ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिकता को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने तथा भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।