news-details

सात लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।
राजस्व कार्यों के बेहतर संचालन के लिए एसडीएम पंकज मिश्र ने सात लेखपालों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। शुक्रवार को जारी आदेश के तहत अशोक कुमार मधुकर को मटियार बधौरा से डेढ़पसार, गोविंद नारायण तिवारी को परसावां से सरायखेमा और अजय कुमार गौतम को बसहू से धौरहरा भेजा गया है। अजय को भौसिंहपुर का अतिरिक्त क्षेत्र भी मिला है। रंजीत यादव को बसहू के साथ गडेरी व गैरिकपुर की जिम्मेदारी दी गई है। विकास त्रिपाठी को धौरहरा से रामगढ़, कृष्णनाथ शर्मा को शिवगढ़ जलालपुर से टिकरी और अंगद को घटकौर से शिवगढ़ जलालपुर भेजा गया है। सभी को नए क्षेत्र में तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।