
पारदर्शी विकास न्यूज़, कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी ने कुशीनगर जिले में पिछड़ा मोर्चा की जिला कार्यसमिति घोषित कर दी है। जारी सूची में श्रीमती सीता गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।प्रदेश कार्यालय लखनऊ से जारी घोषणा के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा प्रकाश पाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मोहन चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय की संस्तुति के बाद कार्यसमिति की घोषणा की गई है।गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुशीनगर जिले की नई कार्यसमिति में सीता गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जारी पत्र पर पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के नाम अंकित हैं।नई जिम्मेदारी के साथ सीता गुप्ता से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने और पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा की गई है। कार्यकर्ताओं ने इसे जिले में पिछड़ा मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में कदम बताया।