news-details

सिटी बस संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। बुधवार को दुबग्गा डिपो के संविदा परिचालकों ने अपनी मांगों को लेकर हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया और प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की।जानकारी के अनुसार, परिचालक पिछले कई दिनों से कार्य बहिष्कार कर रहे थे, लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं होने से आक्रोश बढ़ गया। इसके बाद बड़ी संख्या में परिचालक हजरतगंज पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया।प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि उनका प्राइवेट कंपनी में विलय किया जा रहा है, जिसे वे स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि इससे कर्मचारियों का शोषण बढ़ेगा और नौकरी की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे परिचालकों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने मांगें पूरी न होने पर आत्महत्या की चेतावनी भी दी है।विरोध के चलते लखनऊ की 22 प्रमुख रूटों पर चलने वाली सिटी बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इस आंदोलन में 300 से अधिक संविदा कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं।