news-details

सितंबर अंत तक शहर की सभी सड़कें हों दुरुस्त

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। शहर की खराब सड़कों को लेकर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सितंबर के अंत तक नगर की सभी सड़कों को दुरुस्त कर आवागमन सुगम बनाने के निर्देश दिए गए। नगर निगम की 38 सड़कों की मरम्मत एक सप्ताह में पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया। अधिकारियों को प्रत्येक सड़क पर पैचवर्क कर उसे मोटरेबल बनाने के निर्देश दिए गए।बैठक में बताया गया कि पीडब्ल्यूडी की 18 सड़कों में से 13 को मोटरेबल किया जा चुका है, जबकि शेष पांच सड़कों पर काम तेज करने को कहा गया। जीटी रोड पर तत्काल पैचवर्क कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से स्पष्ट कहा गया कि बारिश को सड़क मरम्मत में बाधा का बहाना न बनाया जाए। यदि डामरीकरण संभव न हो तो पैचवर्क कर सड़क को आवागमन योग्य बनाया जाए।सभी संबंधित विभागों को अपनी-अपनी सड़कों की नियमित निगरानी करने और गड्ढा मिलते ही तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर कराने और शासन को कार्रवाई के लिए पत्र भेजने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर निगम, केडीए और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे।