news-details

सोशल मीडिया अलर्ट से बची युवती की जान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (मेटा) से मिले अलर्ट के बाद आत्महत्या के प्रयास की आशंका में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक युवती की जान बचा ली। सूचना सोशल मीडिया सेल लखनऊ से हमीरपुर सोशल मीडिया सेल को प्राप्त हुई थी।जानकारी मिलते ही पुलिस ने युवती से फोन पर संपर्क कर उसे समझाया और भरोसे में लिया। साथ ही स्थानीय पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर पहुंचकर परिजनों की मदद से युवती को अस्पताल पहुंचाया।प्राथमिक उपचार के बाद युवती की हालत में सुधार न होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से उसे कानपुर भेजा गया। उपचार के बाद उसकी स्थिति स्थिर होने पर डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया और डिस्चार्ज कर दिया।पूछताछ में सामने आया कि पारिवारिक तनाव के चलते युवती मानसिक रूप से परेशान थी और आत्महत्या का प्रयास करने जा रही थी। पुलिस ने काउंसलिंग कर उसे समझाया और भविष्य में ऐसा कदम न उठाने की अपील की।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी मानसिक तनाव की स्थिति में आत्मघाती कदम न उठाएं और परिजनों या पुलिस की मदद जरूर लें।