news-details

संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, नया हैदराबाद लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक प्रतिभागी संस्थान की वेबसाइट https://upsanskritpratibhakhoj.com⁠� पर जाकर 15 अगस्त 2026 तक निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जनपद संयोजक डॉ. गोविन्द कुमार द्विवेदी ने बताया कि संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा पूरे प्रदेश में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद, मंडल एवं राज्य स्तर पर संस्कृत से जुड़ी प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत संस्कृत गीत, संस्कृत सामान्य ज्ञान, संस्कृत भाषण, श्लोक अंत्याक्षरी सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन तिलक महाविद्यालय, औरैया में अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में कराया जाएगा।डॉ. द्विवेदी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 1000 रुपये, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को 3000 रुपये तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेताओं को 11000 रुपये एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।उन्होंने जनपद के संस्कृत प्रेमी विद्यार्थियों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने की अपील की है।