news-details

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से मौदहा और सरीला तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मौदहा में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं तथा कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। भूमि विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।वहीं सरीला तहसील में आयोजित समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने जनसमस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।