
पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू (बांदा)। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय और सहायक जिलाधिकारी रेखा सियार ने की। समाधान दिवस में अवैध कब्जा, पैमाइश, चकमार्ग, सड़क, आवास, बिजली, पानी, समाज कल्याण और पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया।मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। वहीं सहायक जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान तहसील और विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।