news-details

संपूर्ण समाधान दिवस में 16 मामले आए

You can share this post!

 

खड्डा, कुशीनगर। पारदर्शी विकास ब्यूरो

उप जिलाधिकारी खड्डा सर्वेश कुमार गौर की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 16 मामले प्रस्तुत किए गए। अधिकारियों ने दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि 14 मामले अवशेष रहे। लंबित प्रकरणों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित छह शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि पांच मामले लंबित रहे। पुलिस विभाग से संबंधित तीन मामले भी प्रस्तुत हुए, जिनका निस्तारण नहीं हो सका। इसके अलावा पुलिस एवं राजस्व विभाग से संयुक्त रूप से संबंधित मामलों, विकास विभाग तथा अन्य विभागों से जुड़े प्रकरण भी फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष रखे।एसडीएम सर्वेश कुमार गौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का स्थलीय सत्यापन कर नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।इस अवसर पर तहसीलदार खड्डा अभिषेक कुमार, खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय, वन क्षेत्राधिकारी अमित तिवारी, राजस्व विभाग की टीम, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, समाज कल्याण विभाग के एडीओ दिवाकर मणि त्रिपाठी तथा कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।